Posts

Uttar Pradesh हाथरस जैसी एक और हैवानियत, अब बलरामपुर में दलित छात्रा से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

Image
  हाथरस के बाद अब बलरामपुर में हैवानियत, अखिलेश और प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर योगी सरकार पर बोला हमला   Vijay Ram Aazad लखनऊ।   हाथरस जिले के बाद अब बलरामपुर जिले में एक 22 वर्षीय छात्र के साथ गैंगरेप के बाद उसे बुरी जख्मी कर दिया गया, उसकी टांगों और कमर पर चोटें आईं। जिससे घर पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही पीड़िता की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती।'   कानून व्यवस्था मार्केटिंग, भाषणों से नहीं चलती: प्रियंका गांधी बलरापुर जिले की घटना के बाद उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई। यूपी म...

Big Breaking News :पुलिस विभाग में 16 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति, दिसंबर-जनवरी में परीक्षा

Image
 विभाग में अन्य 9495 पदों पर भर्ती के लिए टेक्निकल एसेसमेंट की प्रक्रिया भी तेज हो गई है. जिसमें सिविल पुलिस में दरोगा के 9027, पीएसी प्लाटून कमांडर के 445 और फायर मैन के 23 पद शामिल हैं.   लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने विभाग में 16 हजार से अधिक पदों पर भर्ती कराने की तैयारी कर ली है. बोर्ड ने जेल वार्डर, घुड़सवार पुलिस आरक्षी व अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 5805 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की डेट घोषित कर दी. इन पदों पर लिखित परीक्षा 19 दिसंबर और 20 दिसंबर, 2020 को आयोजित कराई जाएगी. पदों में जेल वार्डर के 3638, घुड़सवार पुलिस के 102 और फायर मैन के 2065 पद शामिल हैं.  इसके अलावा विभाग में अन्य 9495 पदों पर भर्ती के लिए टेक्निकल एसेसमेंट की प्रक्रिया भी तेज हो गई है. जिसमें सिविल पुलिस में दरोगा के 9027, पीएसी प्लाटून कमांडर के 445 और फायर मैन के 23 पद शामिल हैं. बता दें कि सब इंस्पेक्टर मिनिस्टिरियल, स्टेनो और अकाउंटेंट के 1399 के पदों पर सीधी भर्ती के लिए टेंडर की प्रक्रिया अभी जारी है.   गौरतलब है कि बोर्ड ने सितंबर मे...

साझा प्रेसवार्ता में विपक्ष पर अटैक, राज्यसभा उपसभापति के बचाव में आए केंद्र के छह मंत्री

Image
  कृषि से जुड़े दो बिल को ध्वनि मत से राज्यसभा में पास करवाया जा चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे ऐतिहासिक दिन बता चुके हैं. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि एमएसपी की व्यवस्था जारी रहेगी. सरकारी खरीद जारी रहेगी.     कृषि से जुड़े दो बिल को ध्वनि मत से राज्यसभा में पास करवाया जा चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे कृषि इतिहास में बड़ा दिन बता चुके हैं. वहीं आज राज्यसभा में काफी हंगामा भी देखा गया और राज्यसभा के उपसभापति का अनादर भी विपक्षी सांसदों ने किया. जिस पर केंद्र सरकार के 6 मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इनमें राजनाथ सिंह, प्रकाश जावड़ेकर, प्रहलाद जोशी, पीयूष गोयल, थावर चंद गहलोत और मुख्तार अब्बास नकवी शामिल रहे. विपक्ष पर निशाना साधते हुए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह का अनादर करने के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने कहा कि यह घटना काफी गलत थी. ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था. यह दुखद थी. संसदीय मर्यादा का उल्लंघन हुआ. उपसभापति के साथ किया गया आचरण गलत था. आसन पर चढ़ना, रूल बुक फाड़ना काफी दुखद था. इससे न केवल उनकी प्रतिष्...

९ साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़, ६ दिन बाद दिनांक 16/09/2020 FIR दर्ज हुई।

Image
मामला ललितपुर जिले के धवा गाँव का हैं जो की मड़ावरा थाने के अंतर्गत आता हैं। dekhe video  https://youtu.be/qWYzbN3qY5U    मामला ललितपुर जिले के धवा गाँव का हैं जो की मड़ावरा थाने के अंतर्गत आता हैं। जहाँ पर दिनांक 10 सितम्बर 2020 को गांव के ही एक युवक द्वारा ९ साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला संज्ञान मैं आया है रोहित पुत्र जगभान कुर्मी ने दोपहर करीब 1 बजे आशाराम अहिरवार की बेटी को अपने पास बुला कर बोलै जाओ गुटका ले आओ जिस पर बच्ची उसके पास चली गई और जैसे ही बच्ची अंदर पहुंची रोहित ने दरवाजा बंद कर लिया।      और छेड़छाड़ चालू कर दी जिस पर बच्ची ने रोना चालू किया तो दरिंदे ने बच्ची को १०० रूपये लालच दिखाया और बोला किसी से मत कहना। फिर छेड़खानी चालू कर दी जिस पर बच्ची फिर तेज से चीखी और चिल्लाई जिसकी चीक पुकार सुनकर आशाराम तुरंत दौड़ पड़े और जाकर दरवाजा खोने का प्रयास किया और सफल होगये लेकिन आशाराम के होश तब उड़ गए जब उन्होंने देखा रोहित पुत्र जगभान कुर्मी माशूम के साथ छेड़छाड़ कर रहा था    जिस पर आशाराम ने तुरंत अपनी बच्ची को छुड़ाया और प...

हाईवे पर एकाएक पहुंच गए नाग-नागिन, एक घंटे तक लगा जाम, कार से उतर कर युवक ने सांप के जोड़ों को पकड़ा

Image
  यूपी के अमरोहा मेें नेशनल हाईवे पर चौपला ओवरब्रिज के पास दोपहर अचानक एक नाग-नागिन आ गए। जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जाम में फंसे एक व्यक्ति की मदद से सांपों को पकड़ा। इसके बाद यातायात सुचारू कराया जा सका। घटना गजरौला के नेशनल हाईवे पर चौपला ओवरब्रिज के पास से जुड़ी है। सड़क के बीचो-बीच दो सांपों को देख मौके पर अफरातफरी मच गई। चालकों ने वाहन रोक दिए। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौजूद एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस की मदद से दोनों सांप पकड़कर थैले में बंद किए। लोगों ने राहत की सांस ली। जाम खुलने के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों सांप पकड़वाने के बाद वन विभाग की टीम को सौंप दिए गए हैं।

24 घंटे में सामने आए कोरोना के 90123 नए केस, 1290 मरीजों की हुई मौत

Image
  भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 90 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही 1290 मरीजों की मौत हो गई है। अगर एक्टिव केस की बात करें तो इसकी संख्या 10 लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं, कुल मामलों की संख्या 50 लाख से पार कर गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 90,123 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा 1290 मरीजों की इस महामारी ने जान ले ली है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक कुल मामलों की संख्या 50,20,360 हो गई है। अगर एक्टिव केस की बात करें तो यह आंकड़ा 9,95,933 है। देश में अब तक 39,42,361 ने कोरोना को मात दे दी है। ये या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, इस महामारी ने 82,066 मरीजों की जान ले ली है।

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2020 : आयोग की गाइडलाइन से कई ग्राम प्रधानों को झटका, इस बार नहीं लड़ पाएंगे इलेक्शन

Image
  उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने वैसे तो अभी चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया है लेकिन वोटर लिस्ट तैयार करने का आदेश दे दिया है। मंगलवार को इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार की ओर से जारी इस कार्यक्रम के अनुसार आगामी पहली अक्तूबर से बूथ लेबल आफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर वोटर लिस्ट की जांच करेंगे। इस बीच आगरा मंडल के सभी जिलों के 90 फीसदी प्रधान, बीडीसी और जिा पंचायत के सदस्य चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। ऐसा उनके द्वारा चुनाव आयोग के नियमों का पालन न करने के कारण हो रहा है। चुनावी खर्च जमा न करने के कारण उन्हें डिबार किया जा सकता है। इसको देखते हुए चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने सचिवालय में चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं।  दरअसल, इसी साल नवंबर-दिसंबर में त्रिस्तरीय चुनाव होने थे, लेकिन कोरोना काल के कारण इसका फिलहाल टाला जा रहा है। अब ये चुनाव अगले साल अप्रैल-मई माह में होने की संभावना है। इसको लेकर उसी तरह से तैयारियां भी की जा रहीं हैं। इस बार नई गाइड लाइन तैयार ...